Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 23, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 23 जनवरी। उपायुक्त सुशील सारवान,अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सोमवार को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया गया। मंगलवार को फाइनल रिहर्सल में यह सांस्कृतिक कार्यक्रम अपनी प्रस्तुति देंगे जिनमें सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल और गुरु ब्रह्मानंद स्कूल उंटला का योगा, द मिलेनियम स्कूल का नासिक लोक गीत, जीवीएम सनौली रोड का देशभक्ति समूह नृत्य, प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल का देशभक्ति नृत्य, छात्र पूर्व का एकल नृत्य, बाल विकास मॉडल टाउन का समूह नृत्य, एसडीवीएम सेक्टर 11-12 का समूह नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन का हरियाणवी नृत्य और डीएवी थर्मल द्वारा हॉर्स शो आयोजित किया जाएगा। एमएसडी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय गान करवाया जाएगा।
      एडीसी वीना हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को उपायुक्त सुशील सारवान फाइनल रिहर्सल का अवलोकन करेंगे। सभी विद्यार्थियों को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में आने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर नगराधीश राजेश सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया भी उपस्थित रहे।

Comments