गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा संविधान दिवस: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 22 नवम्बर। प्रदेश सहित पानीपत जिले में भी 26 नवम्बर को संविधान दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस वर्ष केन्द्र सरकार ने इस दिवस को भारत लोकतंत्र की जननी थीम पर मनाने का निर्णय लिया है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार इस बार 26 नवम्बर को संविधान दिवस पानीपत जिले में भी गरिमा पूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह दिन राष्टï्रीय महत्व का दिवस है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सभी कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, संस्थानों, स्वायत निकायों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाना सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आम जनता भी ऑनलाईन भाग ले सकेगी। इसमें भाग लेने वाले नागरिकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से ऑनलाईन जुडऩे व ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता के लिए दो पोर्टल भी बनाए गए हैं।

Comments