Saturday, September 19, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 सितंबर : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को सेक्टर-25 में विश्वकर्मा चौक के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपी की पहचान गांव रसलापुर निवासी समीम के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की एक संदिग्ध युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर 25 में विश्वकर्मा चौक के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की हो सकती है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की। युवक से बाइक के कागजात मांगने पर टालमटोल करने लगा। सख्ताई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक 7 सितंबर को कच्ची काबड़ी फाटक के नजदीक गंगाराम कॉलोनी में एक घर के बाहर से चोरी करना स्वीकार किया। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में गंगाराम कॉलोनी निवासी विपिन पुत्र रामकुमार की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने एक अन्य स्पलेंडर बाइक 9 सितंबर की रात राजीव कॉलोनी में एक घर के बाहर से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने चोरी की उक्त बाइक सेक्टर 29 में झाड़ियों में छुपाकर खड़ी की हुई थी। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना किला में राजीव कॉलोनी निवासी साजिद पुत्र इलयास की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की उक्त बाइक भी बरामद की।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। उसने नशे की पूर्ति के लिए एकाएक कर उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 2 स्प्लेंडर बाइक बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply