Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में चौथे आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट लेकर पूछताछ की

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 19, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 दिसम्बर 2023, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने सीआईए टू पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में चौथे आरोपी को सोमवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोमिन निवासी हरिनगर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफतार हो चुके अपने तीनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी मोमिन के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में उक्त वारदात के अतिरिक्त मारपीट व पीओ के दो अभियोग दर्ज है। आरोपी मोमिन आर्म्स एक्ट व डकैती की योजना बनाने के मामले में बिहार की सिवान जेल में बंद था। जानकारी मिलते ही थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम आरोपी को शनिवार को बिहार की सिवान जेल से प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई और मारपीट व पीओ के अभियोग में पूछताछ कर पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था। सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी को जानलेवा हमला करने के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके इसके साथी आरोपी शहनवाज निवासी करसिंधू जीन्द, विशाल निवासी अर्जुन नगर व अजीत उर्फ बबूआ निवासी कुलदीप नगर के कब्जे से वारदात में प्रयोग एक देसी पिस्तौल, दो गंडासी व एक बाइक बरामद कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

थाना पुराना औद्योगिक में सिपाही जगजीत ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी सीआईए टू में तैनाती हैं। 2 नवम्बर 2022 की देर शाम वह अपनी चुनाव ड्यूटी पूरी कर हरि नगर फाटक पर पहुंचा तो वहा सीआईए टू के मुख्य सिपाही मदन व सिपाही निशांत मिल गए। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली की कच्ची फाटक वाली सड़क पर स्थित शराब ठेके पर कुछ लड़कों ने लूट की है। तलाश में वह तीनों गैस गौदाम रोड पर पहुंचे तो एक स्पलेंडर बाइक पर चार संदिग्ध किस्म के लड़के आते दिखाई दिए। पास आने पर उन्हे रोक कर पूछताछ शुरू की तो लड़को ने पुलिस को मजा चखाने की धमकी दी और उनमें से एक युवक ने पिस्तौल निकाल मुख्य सिपाही मदन की और तान दिया। वह दोनों बाकी लड़कों को पकड़ने लगे तो दूसरे लड़ने ने जान से मारने की नियत से मदन के सिर पर गंडासी से सीधा वार कर दिया। वह दोनों मदन को बचाने के लिए दौड़े तो चारों आरोपी बाइक को वही छोड़कर हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। आरोपी अपने दो साथियों को विशाल व अजीत नाम लेकर बोल रहे थे। शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़क के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments