साइबर ठगों की नजर आपके बैंक खातों पर. जागरुक रहकर करें बचाव : डीसी
BOL PANIPAT , 26 सितम्बर : साइबर अपराधी अपराध करने के नए – नए तरीके अपना रहे हैं । आमजन जागरुकता से ही साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते हैं । इंटरनैट की दुनिया में हर व्यक्ति कम्प्यूटर व मोबाइल से जुड़ा है । कोरोना काल के दौरान आमजन को ऑनलाइन लेन – देन की जरुरत महसूस हुई और इसका प्रचलन बढ़ता गया । ऑनलाइन लेन – देन सुविधाजनक तो है परंन्तु अगर लेन – देन करते समय सावधानी न बरती तो आपको भारी नुक्सान उठाना पड़ सकता है ।
ऑनलाइन लेन देन के इस दौर में साइबर अपराधियों ने भी लोगों की कमाई पर नजर रखनी शुरू कर दी और आमजन को ठगने के नये-नये तरीके इजाद कर लिए है। डीसी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन को साईबर अपराधों के प्रति जागरुक करने हेतु पुलिस विभाग द्वारा समय – समय पर अभियान चलाये जाते हैं । इस बारे में आमजन को जागरुक करने हेतू डीसी ने जागरूक रहने का संदेश दिया । उन्होंने बताया कि फ्रॉड लिंक के जरिए पूरा मोबाइल हैक किया जा सकता है , जिससे पूरा डाटा आसानी से चोरी हो सकता है । किसी भी अनजान व्यक्ति से फोन पर बात कर उसके बहकावे में न आएं और अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही किसी भी बैंक खाते में राशि डालें ।

Comments