जिले के हर किसान को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना हमारा मुख्य उद्देश्य –उपायुक्त
सरकार ने भावांतर भरपाई योजना के तहत बागवानी की 11 प्रमुख फसलों के मूल्यों में बढ़ोतरी की
हरियाणा सरकार ने बागवानी फसलों के मूल्यों में किया बड़ा इजाफा
रोजगार के और बढ़ाएंगे अवसर
BOL PANIPAT , 4 अप्रैल। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के किसान बागवानी विभाग की सहायता से अपनी आय में निरंतर इजाफा कर रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने भावांतर भरपाई योजना के तहत बागवानी की 11 प्रमुख फसलों के मूल्यों में बढ़ोतरी की है, जिससे किसानों को और अधिक लाभ मिलने की संभावना है।
उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि “हमारा मुख्य उद्देश्य जिले के हर किसान को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें स्थायी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। भावांतर भरपाई योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत 11 प्रमुख बागवानी फसलों के मूल्यों में वृद्धि की गई है, जिससे किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में स्थायी सुधार आएगा।
सरकार चाहती हैं कि हर किसान न केवल अपने परिवार की जरूरतें पूरी करे, बल्कि अपनी मेहनत का न्यायपूर्ण फल भी पाए।
किसान अब ‘मेरी फसल मेरा ब्यूरो’ पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण कर ब्लॉक स्तर पर दस्तावेज जमा कर आसानी से अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। यह न केवल उनकी फसल सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि उन्हें बेहतर बाजार मूल्य दिलाने में भी मदद करेगा।
उपायुक्त ने कहा कि
हमारी प्राथमिकता सिर्फ फसलों के मूल्य बढ़ाने तक सीमित नहीं है। हम जिले में नए रोजगार सृजन परियोजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं, ताकि किसानों और उनके परिवारों को स्थायी रोजगार और जीवन स्तर में सुधार का अवसर मिल सके। जब किसान खुशहाल होंगे, तभी हमारा समाज और हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। हम इसे संभव बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”
जिला बागवानी अधिकारी संदीप ने बताया कि भावांतर भरपाई योजना किसानों को नुकसान से बचाने और उन्हें लाभ देने के लिए निरंतर कार्यरत है। “किसान अब अपने फसलों के मूल्य और उत्पादन में संतोषजनक लाभ देख रहे हैं, जिससे उनका जीवन खुशहाल बन रहा है।
उनके अनुसार सरकार ने टमाटर, प्याज, फूलगोभी, लौकी, करेला, बंदगोभी, हरी मिर्च, मटर, लहुसन, आलू और बैंगन के मूल्यों में वृद्धि की है। निर्धारित मूल्य अब इस प्रकार हैं:
टमाटर: 500 रुपए से 660 रुपए पर क्विंटल किया है । इसी प्रकार
प्याज: 650 रुपए से 780 रुपए क्विंटल
फूलगोभी: 750 रुपए से 880 रुपए क्विंटल
लौकी: 450 रुपए से 585 रुपए, करेला: 1350 रुपए से 1520 रुपए क्विंटल, बंदगोभी: 650 रुपए से 780 रुपए क्विंटल, हरी मिर्च: 950 रुपए से 1110 रुपए
क्विंटल, मटर: 1100 रुपए से 1350 रुपए
क्विंटल, लहुसन: 2300 रुपए से 2580 रुपए
क्विंटल, आलू: 600 रुपए से 630 रुपए
क्विंटल, बैंगन: 500 रुपए 650 रुपए क्विंटल किया गया है।
उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि वे बागवानी के क्षेत्र में और निवेश करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय को बढ़ाएं।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर स्तर पर किसानों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी मेहनत का उचित फल सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

Comments