Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पानीपत ने जेल में लगाया कानूनी सेवा शिविर

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 13, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 13 जून-माननीय न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व मनीषा बतरा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरपर्सन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पानीपत के मार्गदर्शन व अमित शर्मा, मुख्या न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पानीपत के द्वारा जिला जेल पानीपत में बंदियों व कैदियो के लिए कानूनी सेवाएं शिविर का आयोजन किया. यह आयोजन जेल विभाग , स्वास्थ्य विभाग , पंजाब नेशनल बैंक, आधार कार्ड सेवा केंद्र के साथ मिलकर लगाया गया !

इस मौके पर देवी दयाल जेल निरीक्षक, गीता रानी उप जेल निरीक्षक व भूपेंद्र सिंह जेल उपनिरीक्षक, यश कुमार, सहायक अधीक्षक उपस्थित रहे इस शिविर में जिला विधिक प्राधिकरण की तरफ से मोहम्मद आजम, अधिवक्ता व मोनू कानूनी सेवक जेल ने 250 के करीब बंदियों को निशुल्क कानूनी सेवा प्रदान की. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दंत चिकित्सक अरुण कादयान, एवं डॉक्टर पवन कुमार, अन्य स्वास्थ्य कर्मी ने 32 बंदियों व कैदियों को कोरोना के बचाव की पहली, दूसरी व बूस्टर डोज़ लगाई ! आधार कार्ड केंद्र की तरफ से सौरभ ओपरेटर ने छः बंदियो के आधार कार्ड अपडेट किये व पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से मनोज कुमार ने तीन बंदियो के बैंक खाते खोल उनकी समस्याओं का निवारण किया तथा इसी कार्यक्रम का आयोजन 15 जून को भी जिला जेल में उपरोक्त विभागों के साथ मिलकर किया जाएगा

Comments