राष्ट्रीय स्तर पर नृत्य ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नृत्य ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के 10 विद्यार्थियों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया |
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के द्वारा बच्चों के अंदर छिपी हुई कला को बाहर ला सकते हैं एवं इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता बच्चों के आत्मविश्वास को बढाती है | प्रतियोगिता के अंत में डॉ. मधु शर्मा एवं प्रो. नीलम दहिया के द्वारा परिणाम घोषित किया गया |
जिसमें मनीष गवर्नमेंट कॉलेज बरोटा, ने प्रथम स्थान, प्राची विनय आई.बी पीजी कॉलेज, ने द्वितीय स्थान एवं काजल हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | प्रतियोगिता का संचालन प्रो. वंदना एवं प्रो. सोनल के द्वारा किया गया | इस मौके पर डॉ. निधि, डॉ. विनय, प्रो. शीला मलिक, प्रो. रेखा, प्रो. मंजू, प्रो. स्माइली, प्रो. शिल्पा, प्रो. पूजा, प्रो. सुमन मलिक, प्रो. मंजली, प्रो. काजल एवं प्रो. रितु भारद्वाज मौजूद रहे |

Comments