Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


मन्दिर परिसर मे ईनामी दंगल का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at April 15, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली (प्रीती शर्मा): अधमी गांव के प्राचीन शाकुम्भरी देवी मन्दिर परिसर मे ईनामी दंगल का आयोजन किया गया। नवरात्रो के उपरांत चौदस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को इस दौरान आयोजित मेले मे दूर-दराज से आए श्रद्वालूओ ने माता के दरबार मे माथा टेका और सच्चे मन से मन्नत मांगी। और भण्डारे मे प्रसाद ग्रहण किया। ईनामी कुश्ती दंगल का शुभारम्भ प्रसिद्व समाजसेवी व यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता रत्नसिहं रावल व एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए, समाजसेवी राजू , राजवीर त्यागी व एस एच ओ सनौली खुर्द जगजीत सिंह के साथ पहलवानो के हाथ मिलवाकर किया।

विजेता पहलवानो को ईनाम के रूप मे नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। दंगल मे ओमपाल दूधिया व भगत सिहं रैफरी ने निष्पक्ष निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाई। दंगल मे आस पास व दुसरे पडोसी राज्यो से सैकडो पहलवानो ने भाग लेकर जोर अजमाईस की। इस दौरान उमेश निम्बरी ने अंकित जीरकपुर को हराकर 11,000 , बीएसएफ के जवान नीरू खेड़ी गुज्जर ने अंकुश सोनीपत को हराकर 21000,। हिमाचल केसरी कलवा गुज्जर ने कमल पंजाब को हराकर 21000 और भारत केसरी अजय गुर्जर गुरुग्राम ने भारत केसरी विजय सोनीपत को हरा कर 51000 का इनाम जीता जबकि आशीष जलालाबाद यूपी व संदीप कुराड के बीच 21000 का मुकाबला बराबर रहा, अधिवक्ता रत्नसिहं रावल ने पहलवानो का आवाहन किया कि कुश्ती हरियाणा प्रदेश का प्राचीन व प्रसिद्व खेल है जिसको बरकरार रखना हमारा कर्तव्य ही नही बल्कि जिम्मेवारी भी बनती है।

उन्होने युवाओ का आवाहन किया कि वो शिक्षा के साथ साथ कुश्ती जैसे सम्मान जनक खेलो मे बढचढ कर भाग ले और अपना भविष्य तय करे इसके लिए उन्हे संयम,धैर्य व मनोबल के साथ आगे बढना होगा। उन्होने कहा कि जो खिलाडी धन के अभाव मे अपने खेल को छोड रहा है वो निसंकोच होकर उन्हे बताए वो हर प्रकार से सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होने कहा कि उनका मुख्य उद्वेश्य गरीब व बेसहारा परिवारो का समय-समय पर सहयोग करना,समाज मे फैली बुराईयो को दूर करना,युवाओ का मार्ग दर्शन करना है। इस मौके पर डा.रामनिवास ,भगतराम, सतपाल रावल, रामधन, संजीव, संजय, अजमेर, सतपाल धीमान, प्रधान प्रीतम रावल, एडवोकेट राजकुमार, दलबीर रंगा, हमीद, अब्बास, इमरान, आशू ,रामधन रावल आदि अनेक मौजूद रहे।

Comments