जी डी गोयनका कबड्डी एकेडमी का भव्य उद्घाटन
BOL PANIPAT : स्थानीय जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में कबड्डी एकेडमी का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया, जिस के मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती द्वि प्रांत संगठन मंत्री उमेश कुमार थे | इनके अलावा विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, प्रधानाचार्य ऋतु सिंह, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव संदीप सरकार, इंडियन वालीबॉल टीम कैप्टन निर्मल तवर, प्रो कबड्डी खिलाड़ी नीरज कुमार, बॉक्सर मनोज कुमार, खेल प्रशिक्षक संदीप, सुमिता अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे |
प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि एवं अन्य सम्मानीय लोगों को पुष्प गुच्छ भेंट करके अभिनदन किया | तत्पश्चात मंत्रोच्चारण के साथ हवन करके एकेडमी के विकास एवं विस्तार के लिए ईश्वर से प्रार्थना की | इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया | उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करके पूरी लगन और परिश्रम से उसे प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए|
अंत में प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि एवं अन्य सभी प्रतिष्ठित लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया और कहा कि प्रत्येक विद्यार्थि उनसे प्रोत्साहित होकर खेलों में नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करके विद्यालय और देश का नाम रोशन कर सकता है|
चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों को बताया कि जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है और हमेशा के लिए प्रयासरत रहेगा

Comments