Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


नशे से पनपते ही शरीर में भंयकर रोग:- डा0 ललित वर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at March 20, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 20 मार्च– जिला स्तरीय जूनियर रैडक्रास प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पानीपत के प्रांगण में किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में जिला पानीपत के 16 स्कूलों से 121 प्रतिभागी भाग ले रहे है।
शिविर के तीसरे दिन की शुरूआत सचिव गौरव रामकरण की अध्यक्षता में रैडक्रास वंदना के साथ की गई। प्रतिभागियों ने बताया कि उन्हें उक्त शिविर में बहुत ही अधिक सीखने को मिल रहा है, जिससे उनकी जिंदगी में सदा अहम रोल रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग पानीपत की तरफ से मुख्य वक्ता मैंटल हैल्थ, ड्रग एडिक्सन, स्कूल हैल्थ व टी.बी. रोग के नोडल अधिकरी डा0 ललित वर्मा द्वारा प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया गया। मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने का मुख्य कारण नशा है और नशा हमारी युवा पीड़ी को बहुत नुक्सान पंहुचा रहा है।
उन्होनें प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के नशे बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, शराब गुटखा, ड्रग, नशीले टीके आदि से होने वाले नुक्सान बारे अवगत करवाते हुये कहा कि हम इच्छा शक्ति से नशे का मात दे सकते है। उन्होनें प्रतिभागियों को संक्रमण रोगों से बचने हेतु विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होनें कहा कि हमारा लक्ष्य देश को टी.बी. मुक्त बनाना है। उन्होनें प्रतिभागियों को मुहं के कैंसर के प्रति भी जागरूक किया। उन्होनें प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने, टी.बी. के बचाव व मुंह के कैंसर के प्रति जागरूकता हेतु शपथ भी दिलवाई।
स्वास्थ्य विभाग, पानीपत से डा0 हरिश जुनेजा, दंत चिकित्सक ने बच्चों को दांतो की सफाई व ब्रुश के प्रयोग बारे जानकारी प्रदान की और सभी बच्चों के दांतो का चैक किया। विशेष तौर पर पधारी डा0 मिसका शर्मा, दंत चिक्त्सिक द्वारा भी दांतो के चैकअप में सहयोग किया गया। मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डा0 मोना ने बच्चों को जानकारी प्रदान करते हुये कहा कि नकारात्क सोच का व्यक्ति कई बार अपना नुक्सान करने बारे भी सोचता है, इसलिये हमें हमेंशा सोच को सकारात्मक रखना है और उसी सोच के साथ आगे बढ़ना है। डा0 पूजा, चमड़ी रोग विशेषज्ञ ने प्रतिभागियों को चमड़ी के रोगों के कारणों व उनसे बवाच के उपायों के बारें में जागरूक किया और कहा कि हमें अपने शरीर की सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिये खासकर लड़कियों/महिलाओं को, ताकि हमें चमड़ी से संबधित किसी भी प्रकार की बीमारी ना हों।
सचिव गौरव रामकरण, शिविर निदेशक हरमेंश चन्द व अन्य काउंसलर द्वारा आये हुये अतिथियों को स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ।

Comments