स्टेट अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए.आज ही करें अप्लाई.
BOL PANIPAT , 9 नवम्बर। जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ नागरिकों/सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों/सर्वश्रेष्ठ गैर सरकारी संगठनों आदि का मनोबल बढ़ाने के लिए स्टेट अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
उन्होंने बताया कि सेंटेनियन अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ माँ अवार्ड, साहस एवं वीरता अवॉर्ड, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, वरिष्ठ चित्रकार अवार्ड, वरिष्ठ अभ्यास संगीतकार/गायक अवार्ड, सीनियर प्रैक्टिस डांस अवार्ड, (प्रत्येक श्रेणी के लिए सभी तीन पुरस्कार) के लिए प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपये व तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपये है।
इसी प्र्रकार सर्वश्रेष्ठ पंचायत अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ स्वैच्छिक संगठन अवार्ड (सर्वश्रेष्ठ एनजीओ), सर्वश्रेष्ठ वृद्घाश्रम अवार्ड, सर्वश्रेष्ठï डे केयर सेंटर अवार्ड के लिए प्रथम पुरस्कार एक लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रूपये व तृतीय पुरस्कार 50 हजार रूपये है। इच्छुक आवेदक शुक्रवार 10 नवम्बर (रात्रि 12 बजे तक ) तक अवार्डडॉटसोशलजस्टिसएचआरवाईडॉटजीओवीडॉटइन पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

Comments