बेटियां किसी भी क्षेत्र में लडक़ों से कम नही है-नीरू विज
बाल महोत्सव रोमांचक मुकाबले पर पहुँचा , लड़कियों ने दिखाया दमखम.
पानीपत, 18 अक्टूबर। पानीपत बाल भवन में चल रहा बाल महोत्सव रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। चौथे दिन शहरी विधायक की धर्मपत्नी समाजसेविका नीरू विज मुख्यतिथि के तौर पर बच्चो की हौसलाफजाई करने पानीपत पहुँची।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने की। बच्चो ने सोलो डांस , क्विज कॉम्पिटिशन।बेस्ट ड्रामेबाज हैंडराइटिंग में दमखम दिखाया। चार सौ बच्चो ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
बच्चो की प्रस्तुति देख नीरू विज ने कहा कि प्रतियोगिता में लड़कियों की संख्या अधिक है और लड़कियों ने जो प्रतिभा दिखाई उससे साबित होता है बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नही है। और बेटियां खुद को मंच पर साबित कर रही है।नीरू विज ने कार्यक्रम आयोजन को लेकर जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी की प्रसंशा की।

जोनल में जाने के लिए बच्चे जी जान लगा रहे है-रितु राठी
जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है और अब जोनल मुकाबले में जाने के लिए बच्चों जी जान लगा रहे हैं। जहां पर बच्चों का सिलेक्शन करना मुश्किल हो रहा है ।लेकिन उन्हें खुशी है की बेहतरीन प्रतिभाशाली बच्चे ही अगले लेवल में जाकर पानीपत का नाम रोशन करेंगे।
अलिफ लैला नाटक में जिन बने एक्टर दयाल सिंह पहुँचे जजमेंट देने

बाल महोत्सव में अबकी बार हरियाणा से लेकर बॉलीवुड तक की हस्ती जजमेंट कर रही है। बेस्ट ड्रामेबाज को जजमेंट देने के लिए मशहूर सीरियल अलिफ लैला में जिन का किरदार निभाने वाले एक्टर दयाल सिंह मुंबई एक्टर राजेश पांचाल पहुँचे।वही डांस में मुम्बई से राहुल चरनालियां गौरव धवन लक्ष्मी वशिष्ठ रमनदीप डांस में जजमेंट दे रही। क्विज में पवन सुरेंद्र राकेश जजमेंट दे रहे है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम अधिकारी अमित लेखा सहायक सुदेश बाल भवन सदस्य मनप्रीत बाल भवन स्टाफ मौजूद रहा।

Comments