बेटियों का स्वास्थ्य, देश का भविष्य: हरपाल ढांडा
समय पर टीकाकरण ही कैंसर से सुरक्षा की ढाल: सीएमओ विजय मलिक
टीकाकरण अभियान की सामान्य अस्पताल से भव्य शुरुआत
14 हजार बेटियों को मिलेगा मुफ्त सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका
हरपाल ढांडा ने दीप प्रज्वलित कर किया अभियान का शुभारंभ
BOL PANIPAT , 28 फरवरी। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 14 वर्ष की किशोरियों के स्वास्थ्य वर्धन को लेकर शुरू किए गए एचवीपी टीकाकरण अभियान की शनिवार को स्थानीय सिविल अस्पताल में विधिवत शुरुआत की गई। भारत सरकार और हरियाणा सरकार के संयुक्त प्रयासों के तहत चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का शुभारंभ शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई एवं समाजसेवी हरपाल ढांडा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
हरपाल ढांडा ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संदेश भी उपस्थित लोगों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने देशभर में बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
समाजसेवी हरपाल ढांडा ने कहा कि भारत सरकार का यह अभियान 14 वर्ष की किशोरियों के लिए सर्वाइकल कैंसर को जड़ से समाप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। आज का भारत आर्थिक रूप से सशक्त बन रहा है और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।
हरपाल ढांडा ने कहा कि यह टीका अत्यंत महंगा है, लेकिन सरकार द्वारा इसे पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे करोड़ों बेटियों को जीवनभर की सुरक्षा मिलेगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत’ के विज़न को हम सबको मिलकर सफल बनाना है। जब हमारी बेटियां सुरक्षित होंगी, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा।”
हरपाल ढांडा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण के लिए अवश्य लाएं और किसी भी प्रकार की भ्रांति या अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशा वर्करों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के सहयोग से ही यह अभियान सफल होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय मलिक ने कार्यक्रम में एचपीवी वैक्सीन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले गंभीर कैंसरों में से एक है, लेकिन समय पर टीकाकरण से इससे काफी हद तक बचाव संभव है।
“एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है। इसे 14 वर्ष की आयु में लगाने से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। यह टीकाकरण कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है और सभी लाभार्थियों को मुफ्त सुविधा दी जा रही है।”
उन्होंने बताया कि जिले में टीकाकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे और स्कूलों के माध्यम से भी बच्चियों तक पहुंच बनाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर भी जागरूकता अभियान चलाएगी, ताकि कोई भी पात्र बच्ची इस महत्वपूर्ण टीके से वंचित न रहे।
सीएमओ ने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि टीकाकरण से संबंधित सभी मानकों का पालन किया जा रहा है और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में ही वैक्सीन लगाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि
सिविल अस्पताल में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉक्टर मनीष पासी, डॉ. शशी लता, कुमारी रंजीता कौशिक,कृष्ण खरब, देवेंद्र संधू सहित अनेक चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। आशा वर्करों की भी विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित जांच और टीकाकरण से इस बीमारी को प्रारंभिक स्तर पर रोका जा सकता है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बड़ा कदम यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से इस अभियान को सफल बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।आने वाले दिनों में विभिन्न स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। अभिभावकों से सहयोग की अपील की गई है ताकि लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
ध्यान रहे कि यह अभियान न केवल बेटियों को सुरक्षा प्रदान करेगा, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि जनसहभागिता से यह अभियान जिले में एक मिसाल साबित होगा।

Comments