हर समस्या का समाधान निश्चित. लोग इत्मीनान रखें: महीपाल ढांडा
-काबिलियत का जमाना आया, खर्ची पर्ची का जमाना चला गया
-पोर्टल के माध्यम से 7 दिन में बनकर घर पहुंचेंगे कार्ड,दी गारंटी
BOL PANIPAT , 5 जनवरी। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक महिपाल ढांढा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत महराणा व बुडशाम गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बनाए जाने वाले स्कूलों में बच्चों को आधुनिक शिक्षा देकर हाईटेक किया जाएगा। शिक्षा व स्वास्थ्य पर सरकार पूरा ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति के लागू होने पर बोर्ड को दुरस्त करके जनता को समर्पित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजन रख कर कार्य कर रहे हैं ।2047 तक भारत विश्व गुरु बन चुका होगा । इस दिशा में जोरदार कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 10 सालो में विकास के अनगनित कार्य कर देश की तकदीर व तस्वीर बदल दी है। भारत को उभरती हुई ताकत के रूप में पूरी दुनिया देख रही है। भारत सबसे ताकतवर देश के रूप में उभर रहा है। 2047 से पूर्व ही भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनेगा।
उन्होंने कहा की ये पहले कुशल प्रधानमंत्री है जिन्होंने समय तय करके भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा की पोर्टल के माध्यम से काफी हद तक भ्रष्टचार पर अंकुश लगा है । सरकार की सभी योजनाएं सरल पोर्टल पर उपलब्ध है कोई भी व्यक्ति सरल पोर्टल पर जाकर के आवेदन कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकता है।
उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता मानने लग गई है देश का हित नरेंद्र मोदी के हाथो में ही सुरक्षित है ।
अब तक जो भी सरकारी नौकरियों में नियुक्तिया हुई हैं मेरिट के आधार पर हुई है। भ्रष्टचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने वोकल फॉर लोकल को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा की जी अधिकारी व कर्मचारी करप्शन को बढ़ावा देंगे उन्हें अंदर ठोका जाएगा।
इस मौके पर सीटीएम राजेश सोनी ने कार्यक्रम ने लोगों को संबोधित करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए की वे अंतिम व्यक्ति तक की समस्या को ले व उसका निदान करें ।उन्होंने अनेक योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं को सुना व आश्वासन दिया कि जो समस्याएं बड़ी है उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास भेजा जाएगा। उनका भी समाधान निश्चित है। इस मौके पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई । इस मौके पर लोकल कलाकारों, समाजसेवियों पूर्व सैनिकों, खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को विकसित भारत के संदर्भ में संकल्प शपथ भी दिलाई । इस मौके पर बीडीपीओ विवेक कुमार, तहसीलदार थाना इंचार्ज संदीप, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, सीडीपीओ पुष्पा, एसडीओ वीरेंद्र के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments