महिला सशक्तिकरण को समर्पित रहा फतेह चंद विज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का छठवां दिन
अंजू भाटिया ,नीरू विज और सोनिया सारवान ने टॉस करा कर शुरू कराया मैच
हीरो पार्क हंटरस ने गीता पार्क चेंजरस को हरा कर 27 रनों से जीता मुकाबला
150 रनों का हीरो पार्क हंटर की टीम ने दिया था लक्ष्य, 123 रन ही 10 ओवर में बना सके गीता पार्क के गेम चेंजर
BOL PANIPAT :- पानीपत पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में फतेह चंद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का छठवां दिन महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा टूर्नामेंट का पहला मैच गीता पार्क गेम चेंजर और हीरो पार्क हंटर के बीच मे खेला गया । जहां पर हीरो पार्क हंटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गीता पार्क गेम चेंजर को 150 रनों का टार्गेट दिया था, लेकिन गीता पार्क के खिलाड़ी 10 ओवर में सिर्फ 123 रन ही बना सके, मैच के मैन ऑफ द मैच और सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज श्रेय शर्मा रहे श्रेय ने कुल 51 रन 22 बलों पर बनाये और 6 छक्के लगाकर 5100 रुपये और 2100 रुपये का पुरुस्कार अपने नाम किया I टूर्नामेंट का दूसरा मैच तहसील कैम्प चैंपियंस और सीए सुपर जॉइंट्स के बीच मे खेला गया जहां रात आठ बजे तक तहसील कैम्प की टीम ने शाम 8 बजे तक 130 रन 3 विकेट के नुकसान पर 8 ओवर पर बनाए इसके आगे मैच जारी रहा। इस मैच के बाद तीसरा मैच कृष्णा नगर हीटरस और 8 मरला पावर हीटरस के बीच में खेला जाएगा I
परिवार के साथ मैच देखने पहुचें राघव गोयल:-
पानीपत के निवासी एवं आई पी एल में मुंबई इंडियन की टीम के गेंदबाज राघव गोयल भी मैच का आनंद लेने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पहुचें उन्होंने जमकर खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की सरहाना करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि आईपीएल ही देख रहा हूँ I

Comments