Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यालय परिसर में “दयानंद वाटिका” का  किया उद्घाटन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 9, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डी० ए० वी० पुलिस पब्लिक स्कूल, पानीपत में महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती जी की शिक्षाओं और आदर्शों को विद्यार्थियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में “दयानंद वाटिका” का  किया उद्घाटन । 

डी० ए० वी० पुलिस पब्लिक स्कूल, पानीपत में महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती जी की शिक्षाओं और आदर्शों को विद्यार्थियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में दिनांक 9मार्च 2026 को “दयानंद वाटिका” का उद्घाटन  किया।  वाटिका का उद्घाटन वाइस चेयरमैन इंद्रजीत बत्रा ,डी० ए० वी० पुलिस पब्लिक स्कूल के ए० आर० ओ० विवेक कुमार मित्तल , प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा व विभिन्न डी० ए० वी० स्कूलों से आए प्रिंसिपल के कर कमलों के द्वारा किया गया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्या ने स्वामी दयानंद सरस्वती जी के समाज में शिक्षा, सत्य और वेदों के ज्ञान के योगदान पर प्रकाश डाला। 

प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें स्वामी दयानंद के आदर्शों—सत्य, अनुशासन, शिक्षा और सेवा—को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस वाटिका में स्वामी दयानंद सरस्वती जी के जीवन से जुड़े विचार, प्रेरणादायक संदेश और उनके योगदान को दर्शाया गया है, जिससे विद्यार्थी उनके महान व्यक्तित्व के बारे में जान सकें और संकल्प लें कि हम  उनके बताए गए मार्ग  ‘लौट चलो वेदों की ओर’ पर अवश्य ही अग्रसर होंगे।

Comments