उपायुक्त सुशील सारवान ने जारी किए विजलेंस कमेटी का गठन करने के आदेश
BOL PANIPAT, 17 मार्च। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय और उपमण्डल स्तरीय विजलेंस कमेटी का गठन करने के आदेश उपायुक्त सुशील सारवान ने जारी किए हैं।
आदेशानुसार जिला स्तरीय विजलेंस कमेटी में अतिरिक्त उपायुक्त चेयरपर्सन होगा जिसमें लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता (अगर केस लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध होगा तो इसके स्थान पर दूसरे विभाग के कार्यकारी अभियंता) इसके सदस्य होंगे, सम्बंधित विभागाध्यक्ष, निरीक्षक एसवीबी यूनिट सरोज बाला और लेखा अधिकारी उपायुक्त कार्यालय बतौर सदस्य होंगे। इसी तरह पानीपत सब डिविजन स्तर की कमेटी में उपमण्डल अधिकारी नागरिक पानीपत इसके अध्यक्ष होंगे।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ (अगर केस लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध होगा तो इसके स्थान पर दूसरे विभाग के एसडीओ) इसके सदस्य होंगे, सम्बंधित विभागाध्यक्ष और तहसील कार्यालय के टीआरए इसके सदस्य होंगे। समालखा सब डिविजन स्तर की कमेटी में उपमण्डल अधिकारी नागरिक समालखा इसके अध्यक्ष होंगे। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ (अगर केस लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध होगा तो इसके स्थान पर दूसरे विभाग के एसडीओ) इसके सदस्य होंगे, सम्बंधित विभागाध्यक्ष और समालखा तहसील कार्यालय के टीआरए इसके सदस्य होंगे।

Comments