Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पर्यावरण को स्वच्छ बनाने बारे अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग:पी.राघवेन्द्र

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 15, 2023 Tags: , , , ,

जिला पर्यावरण प्लान संबंधी एनजीटी के नये नियमों से अधिकारियों तथा कर्मचारियों को करवाया जाएगा अवगत।

पानीपत, 15 जून। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी. राघवेन्द्र ने वीरवार को विडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैंठक की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 26 जून को ग्रुरूग्राम स्थित हिपा ट्रेनिंग सेन्टर में जिला पर्यावरण प्लान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण करवाया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सभी सम्बन्धित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पर्यावरण की शुद्धता को लेकर एनजीटी द्वारा बनाए गए नये नियमों के बारे में अवगत करवाया जाएगा।
पी. राघवेन्द्र ने प्रदेश भर के सभी सम्बन्धित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचना अवश्य सुनिश्चित करें ताकि सभी को संबंधित जिलों के पर्यावरण प्लान संबंधी एनजीटी द्वारा बनाए गए नये नियमों की अच्छी प्रकार से जानकारी हो सके और आमजन से उनका पालन करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों को सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, वायु, भवन निर्माण सहित बायो मैडिकल आदि के बारे में पर्यावरण संबंधी जानकारी दी जाएगी। बैठक के दौरान डीसी विरेन्द्र कुमार दहिया ने चेयरमैन को आश्वस्त करते हुए कहा कि पानीपत जिला से भी संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी भी अवश्य पहुंचेेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण उपरांत जिला में एनजीटी द्वारा बनाए गए नये नियमों का जिला में पूरी सख्ताई के साथ पालन करवाया जाएगा। इस अवसर पर पर्यावरण एवं नियंत्रक बोर्ड के आर.ओ. भूपेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

Comments