डीसी सुशील सारवान ने समालखा के स्टेडियम का दौरा कर वहां का अवलोकन किया और विभिन्न अधिकारियों से विचार विमर्श कर दिशा निर्देश दिए।
BOL PANIPAT : 6 अगस्त– डीसी सुशील सारवान ने आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के दृष्टिगत शनिवार को समालखा के स्टेडियम का दौरा कर वहां का अवलोकन किया और विभिन्न अधिकारियों से विचार विमर्श कर दिशा निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी स्टेडियम का नियमित रूप से दौरा करें और स्टेडियम के आस पास अवांछनीय लोगों के आवागमन पर भी पाबंदी लगाएं। स्टेडियम में अबकी बार जिला स्तरीय समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। स्टेडियम में करवाए जा रहे कार्यों में तेजी लाएं। इस मौके पर एसडीएम अश्वनी मलिक,समालखा नगरपालिका चेयरमैन अशोक कुछल,सीटीएम राजेश सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया इत्यादि भी उपस्थित रहे।

Comments