Tuesday, July 7, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा के सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए पीस एजुकेशन प्रोग्राम शुरू करने हेतु द प्रेम रावत फाउंडेशन ने हरियाणा के माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 19, 2025 Tags: , , , , ,

-पीस एजुकेशन प्रोग्राम (पीइपी) कार्यक्रम की शुरुआत

BOL PANIPAT , 18 सितंबर। हरियाणा के माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक जितेंद्र दहिया ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त पीस एजुकेशन प्रोग्राम (पीइपी) को लागू करने के लिए प्रेम रावत फाउंडेशन (टीपीआरएफ) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप, यह साझेदारी हरियाणा के शिक्षकों के विकास और कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस समझौते के तहत, यह कार्यक्रम राज्य के सभी सरकारी स्कूल शिक्षकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों को आत्म-जागरुकता, आंतरिक शक्ति, गरिमा और आशा जैसे गुणों से सशक्त बनाना है।

पीस एजुकेशन प्रोग्राम, जो कि द प्रेम रावत फाउंडेशन की एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त पहल है, का लक्ष्य प्रतिभागियों को उनके भीतर मौजूद शांति और सकारात्मकता को खोजने में मदद करना है। यह कार्यक्रम 84 से अधिक देशों में 40 से अधिक भाषाओं में 550,000 से अधिक लोगों तक पहुँच चुका है। यह व्यक्तिगत विकास और आंतरिक शांति लाने के लिए बेहद प्रभावी साबित हुआ है। इस कार्यक्रम में शांति, आंतरिक शक्ति, स्पष्टता, चुनाव और आशा जैसे 10 महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक जितेंद्र दहिया, आईएएस ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि शिक्षक समाज के भविष्य के निर्माता होते हैं। प्रेम रावत फाउंडेशन के साथ यह साझेदारी एक ऐसा कार्यक्रम पेश कर रही है जो शिक्षकों के पेशेवर जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत विकास को भी बढ़ावा देगा, जिससे वे छात्रों को और भी बेहतर तरीके से प्रेरित कर पाएंगे। टीपीआरएफ पीस एजुकेशन प्रोग्राम की सामग्री सभी शिक्षकों को मुफ्त उपलब्ध कराएगा, जिससे हर कोई इसका लाभ उठा सके। यह समझौता ज्ञापन दोनों संस्थाओं की शिक्षकों के समग्र विकास को बढ़ावा देने और हरियाणा की शिक्षा में शांति की संस्कृति को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह समझौता शिक्षकों को सशक्त बनाने और उनके माध्यम से राज्य के लाखों छात्रों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने की एक सांझा सोच को दर्शाता है।

समारोह में माध्यमिक शिक्षा विभाग, हरियाणा की ओर से निदेशक जितेंद्र दहिया (आईएएस), सहायक निदेशक शैक्षणिक प्रकोष्ठ कुलदीप मेहता और डॉ. राजीव वत्स, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार तथा पीजीटी (अंग्रेजी) एवं शांति शिक्षा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अविनाश शर्मा उपस्थित रहे। वहीं प्रेम रावत फाउंडेशन से डॉ. सुरेश गुप्ता, रोहताश चहल और राजदीप त्यागी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी विशिष्ट अतिथियों की सहभागिता ने समारोह को और अधिक सार्थक एवं प्रेरणादायी बना

Comments