Tuesday, July 28, 2026
Newspaper and Magzine


जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा


BOL PANIPAT : 16 अप्रैल। प्रदेश सरकार द्वारा आगामी 24 अप्रैल को शहर के हुडा सेक्टर 13-17 मे स्थित मैदान में गुरू तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत चल रही कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर जायजा लिया और संंबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी श्रद्धालु को कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसी नजर के साथ जिला प्रशासन ने कार्य करना है और प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाना है। इस अवसर पर निगम आयुक्त आर.के.सिंह, एचएसवीपी विभाग के कार्यकारी अभियंता जगमाल सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments