Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


स्विप के माध्यम से लोगों को किया जा रहा मतदान के प्रति जागरूक: एडीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 17, 2024 Tags: , , , , , ,

-एसडी कॉलेज में लगाए गए पुस्तक मेले में भी किया युवाओं को वोट के प्रति प्रेरित

-स्विप कार्यक्रम के तहत 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का किया आह्वान

-73 प्रतिशत मतदान बढ़ाने को लेकर किए जा रहे जोरदार प्रयास

BOL PANIPAT ,17 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्विप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर पंकज यादव ने 1 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि हमें मतदान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्विप के अनेक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। जिन जिन स्थानों पर पिछले चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहा है वहा पर जोर दिया जा रहा है। मतदान का 73 प्रतिशत को लेकर
स्विप के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला निर्वाचन आयोग के नारे को सार्थक करते हुए उन्होंने कहा कि उम्र अठारह पूरी है, वोट बनवाना जरूरी है।
छोड़ के अपने सारे काम, एक अक्टूबर को करो मतदान थीम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मतदाताओं को जगरूक किया।
उन्होंने स्विप के तहत एसडी कॉलेज में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बापौली रोड , बरसत रोड पर व विनय पब्लिक,आरोही मॉडल स्कूल में बच्चों द्वारा संचालित ह्यूमन चैन रैली का भी आयोजन किया गया।
जागरूकता रैली में डॉक्टर हितेश शर्मा ने भी लोगों को वोट के प्रति जागरूक किया व इस मूहिम को आगे बढ़ाने के लिए आम आदमी से सहयोग की अपील भी की ।

Comments