Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के तहत फसल पंजीकरण शुरू. किसान समय रहते कराए पंजीकरण.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 3, 2026 Tags: , , , , ,

समय पर पंजीकरण करना  सुनिश्चित करें  किसान  का पूरा लाभ

किसानों के अधिकार और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम, शुरू हुआ खरीफ फसलों का पंजीकरण अभियान

BOL PANIPAT , 3 जून। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जिले के किसानों से आह्वान किया है कि वे मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण समय पर करवाएं ताकि उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदानों और सुविधाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।

    उपायुक्त डॉ. दहिया ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता और तकनीकी सुधारों को बढ़ावा दे रही है। इसी उद्देश्य से फसल पंजीकरण प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है ताकि प्रत्येक किसान की फसल का सही रिकॉर्ड तैयार हो सके और योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक सीधे पहुंचे।

    उपायुक्त डॉ.दहिया ने कहा कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा केवल पंजीकरण की प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने, फसल संबंधी सटीक आंकड़े तैयार करने तथा कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उपायुक्त ने किसानों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और अपनी फसल का सही एवं पूर्ण विवरण दर्ज कराएं।

  डीडीए प्रवीण गुलिया ने कहा कि सही जानकारी ही किसानों को सही लाभ दिलाने का आधार है। इसलिए प्रत्येक किसान अपनी फसल, भूमि और व्यक्तिगत विवरण का सत्यापन करते हुए निर्धारित समयावधि में पंजीकरण अवश्य कराए, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी सहायता, मुआवजे अथवा कृषि योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े। सही जानकारी, सही लाभ और किसान का अधिकार सुनिश्चित करना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

Comments


Leave a Reply