डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने चिरायु योजना की समीक्षा बैठक में दिया आदेश
सभी प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध सारी सुविधाएं स्वास्थ्य विभाग में चिरायु योजना के तहत रजिस्टर्ड होंगी
BOL PANIPAT : 30 मई। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला के आयुष्मान भारत चिरायु योजना के तहत रजिस्टर्ड सभी सार्वजनिक और प्राइवेट अस्पतालों की बैठक की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिला के सभी प्राइवेट अस्पताल अपने अस्पतालों में उपलब्ध सभी सुविधाओं को रजिस्टर्ड करवाएं ताकि लोग चिरायु योजना के तहत एक ही अस्पताल में अपना इलाज करवा सकें।
उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में रोगियों के लिए जो भी सुविधाएं उपलब्ध है उन्हें और आगे बढ़ाया जाए ताकि लोग अपना इलाज करवाने के लिए इनका फायदा उठा सकें। प्राय देखने में आया है कि चिरायु योजना के तहत अपना इलाज करवाने वाले रोगी को यह कहकर नकार दिया जाता है कि उक्त सुविधा जिसके तहत वह इलाज करवाने आए हैं वह इस योजना के तहत रजिस्टर्ड नहीं है। इससे इलाज करवाने वाले रोगी और उसके परिवार को परेशानी उठानी पड़ती है।
डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने सभी प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे सभी सुविधाओं रजिस्टर्ड करवा ले और यही नहीं उनके अस्पतालों में उपलब्ध आयुष्मान मित्रों के माध्यम से भी लोगों को चिरायु कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें।
सीएमओ डॉक्टर जयंत आहूजा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से 1लाख 80 हजार से नीचे की वार्षिक आय वाले परिवारों अंतोदय परिवारों के चिरायु कार्ड बनवाने की विशेष पहल की जा रही है जिला में 8 सार्वजनिक और 48 प्राइवेट अस्पताल इसके तहत एंपैनल है। सरकार द्वारा विभिन्न मेडिकल पैकेज का निर्धारित दिनों में इलाज करना भी सुनिश्चित किया गया है ताकि जितनी राशि पैकेज के लिए सुनिश्चित की गई है उतनी ही संबंधित अस्पताल को भेजी जा सके इसलिए सभी अस्पताल निर्धारित ही दिनों में ही उस पैकेज के तहत रोगी का इलाज करें। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, एसडीएम पानीपत वीरेंद्र ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, शुगर मिल के प्रबंध निदेशक नवनीत सिंह, नगराधीश राजेश कुमार सोनी,डीडीपीओ सुमित कुमार,चिरायु योजना के नोडल अधिकारी डॉ मनीष पासी, डॉ अमित पोरिया सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments