किला चौंक पर मनाई गई शहीद एमएल वर्मा की पूण्यतिथि।
BOL PANIPAT : 1 फरवरी-मंगलवार को स्थानीय किला चौक पर पूर्व आईएएस शहीद एम एल वर्मा एस की पुण्यतिथि मनाई गई और लोगों ने उन्हें याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया।
उनको याद करते चंद्र सहगल ने बताया कि एमएल वर्मा बहुत ही नेक व ईमानदार अफसर के तौर पर जाने जाते थे और काम के प्रति संवेदनशील थे।
विकास वर्मा ने बताया कि वह चंडीगढ़ से अपने पैतृक गांव लहलाडी जा रहे थे उस समय उग्रवादियों ने रास्ते में गांव कक्कड़ माजरा पहुंचने पर उनके ऊपर हमला कर दिया था। जिसमें वह खुद, उनकी धर्मपत्नी, उनके दोनों बेटे व उनका गनमैन और ड्राइवर शहीद हो गए थे। इतिहास में यह दुर्घटना भूलाए ना भूल सकेगी। हर वर्ष 1 फरवरी को हरियाणा के काफी जिलों में यमुनानगर, करनाल, जींद, कैथल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, सिरसा व अन्य जिलों में श्रद्धांजलि समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाता है।
वर्तमान में स्वo एमएल वर्मा के छोटे भाई संजीव वर्मा करनाल रेंज के डिविजनल कमिश्नर हैं। किला चौंक पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वर्णकार संघ के प्रधान चंद्र सहगल, विकास वर्मा, हेमराज वर्मा, सरदार राणा, विशाल वर्मा, नवीन वर्मा, सुशील सहगल, बॉबी, आशु वर्मा, दीपू वर्मा, सुभाष, करण, सागर फाल्के, चंदन, लबू, सोनू शेट्टी इत्यादि मौजूद रहे और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

Comments