Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत

By LALIT SHARMA , in Accident , at August 9, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के समालखा कस्बे में मंगलवार शाम करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई वहीं उनके दो साथी झुलस गए। दोनों के शव  पानीपत सिविल अस्पताल भेजे  गए व  पंचनामा भरकर शव   मोर्चरी में रखवा दिए गए। बुधवार को दोनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। गंभीर रूप से झुलसे अन्य दो युवकों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, समालखा के छदिया यूसुफपुर गांव में 2 दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने उस ट्रांसफार्मर को खंभे से उतारकर नीचे रख दिया था । मंगलवार को दीपक और उसका भाई अनिल बिजली निगम की गाड़ी लेकर खराब ट्रांसफार्मर लेने पहुंचे। उनके साथ रामनिवास व नरेंद्र भी थे।

चारों ने मिलकर जमीन पर पड़े ट्रांसफार्मर को गाड़ी में लोड किया। इसके बाद गाड़ी बैक करने लगे तो गाड़ी 11 केवी  फीडर लाइन के पोल से टकरा गई। गाड़ी की टक्कर से खंभे से  11 केवी फीडर लाइन का तार टूटकर गाड़ी से छू गया। इससे पूरी गाड़ी में हाई वोल्टेज का करंट दौड़ गया। करंट लगने की वजह से गाड़ी में बैठे दोनों सगे भाइयों दीपक व अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में मौजूद रामनिवास और नरेंद्र बुरी तरह झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments