Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मां-बेटे को कुचला। मौके पर दोनों की मौत. 

By LALIT SHARMA , in Accident , at September 14, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत के गांव बराना के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मां-बेटे को कुचल दिया। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि  मृतक महिला 4 माह की गर्भवती थी, जबकि उसके साथ दुर्घटना का शिकार होने वाला उसका डेढ़ साल का बेटा  था।  दुर्घटना  के बाद चालक ट्रैक्टर को  छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने रोष में आकर  बराना पल्हेडी  रोड को जाम किया। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव बराना स्थित रेत की खदान से निकलने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली पर रोक लगाई जाए व आरोपी चालक  को गिरफ्तार किया जाए।    पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शव को उठवाया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 माह की गर्भवती मंजू (28) अपने भाई और डेढ़ साल के बच्चे के साथ बाइक पर अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान अचानक बराना गांव से तेज गति से आ रही रेत के भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें पहले टक्कर ने मारी, फिर मां और बेटे को रौंद दिया।

आसपास के लोगों ने दौड़कर जब महिला और बच्चे को देखा तो तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसी बीच ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को रोक लिया। चालक मौका देखकर ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

मौके पर पहुंचे एस एच ओ दीपक ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपी चालक को जल्द से जल्द पकड़ लिया जायेगा। 

Comments