EHC (Exemplee Head Constable) ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
BOL PANIPAT : पानीपत के एक EHC (Exemplee Head Constable) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर 6 के पीछे रेलवे पटरियों पर शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा होने की सूचना जीआरपी को मिली। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। तफ्तीश / तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान EHC संदीप कुमार के तौर पर हुई।
जीआरपी ने शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया । EHC ने सुसाइड किन कारणों के चलते किया है, इसके बारे में जीआरपी जांच कर रही है। वहीं, EHC पर जनवरी 2022 में एक महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। केस दर्ज होने के बाद से EHC को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था। तब ही से मामला थाने में विचाराधीन है। उक्त मुकदमें में EHC के साथ-साथ उसके भाई पर भी आईपीसी की धारा 323, 34, 376 (2) (N), 506 और 509 के तहत केस दर्ज हुआ था।
EHC संदीप कुमार ने इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले अपने किसी जानकार को सुसाइड नोट व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए लिखकर भेजा। साथ ही उसने रेलवे ट्रैक पर खुद के खड़े होने की फोटो भी भेजी। उसने सुसाइड नोट में लिखा की आज ज्वाला (काल्पनिक नाम) ने मुझे व्हाट्सएप कॉल करके घर पर बुलाया और मेरे साथ मारपीट की। फिर उसने देव त्यागी और राजेश जाट को भी बुला कर मेरे साथ मारपीट की। अब मैं इनकी वजह से अपनी जान खो रहा हूं।
मेरी मौत के जिम्मेदार तीन आदमी है। मुझे इंसाफ दिया जाए। मेरे पास तीन बेटियां हैं। मैं ज्वाला शर्मा से बहुत तंग आकर अपनी जान दे रहा हूं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद संदीप ने राजेश जाट और देव त्यागी का मोबाइल नंबर भेजते हुए फिर एक मैसेज लिखा कि ज्वाला शर्मा से बहुत तंग था, इसलिए मैं अपनी जान को रहा हूं। इन तीनों ने मेरे साथ मिलकर बहुत बुरा किया, इनको सजा मिलनी चाहिए।
वही पानीपत सिविल अस्पताल में पहुंचे परिजनों और उसके दोस्तों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक संदीप की तीन बेटियां हैं जिसकी जाने से अब बेटियों के सर से बाप का साया उठ गया है और उनकी मां अब परेशान है. बरहाल परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है अब देखना होगा कब तक आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई अमल में लाई जाती

Comments