Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


जिला पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर दीपक पदोन्नति होकर बने इंस्पेक्टर

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 28, 2025 Tags: , , , , ,

-पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने दीपक के कंधों पर स्टार लगा पदोन्नति देते हुए दी शुभकामनाएं, भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया प्रेरित

BOL PANIPAT : पानीपत जिला पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर दीपक को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिली है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने शुक्रवार को दीपक के कंधों पर स्टार लगाकर इंस्पेक्टर पदोन्नत कर शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्य निष्ठा से काम करने के लिए प्रेरित किया।
एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है, सब इंस्पेक्टर दीपक ने अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाहन किया है।
उन्होंने नव पदोन्नत इंस्पेक्टर दीपक का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है, और उन्हें पूरा भरोसा है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को उचित प्रकार से बखूबी निभाएगें और हर कसौटी पर खरा उतरेंगे। नव पदोन्नत इंस्पेक्टर दीपक वर्तमान में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्थापना शाखा में इंचार्ज (हेड क्लर्क) का कार्यभार संभाले हुए है।

इस अवसर पर एसपी रीडर सब इंस्पेक्टर सुभाष व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात अन्य पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहें।

Comments