यातायात पुलिस ने विधार्थियों व स्कूल बस चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया जागरूक
BOL PANIPAT : 12 अप्रैल 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने ट्रैफिक टीम के साथ मंगलवार को पुलिस लाईन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में पहुंच कर विधार्थियों व स्कूल बस चालकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया।
ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने विधार्थियों व बस चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चलाते समय थोड़ी सी लापरवाही ही हमारी जान को संकट में डाल देती है। इसलिए खुद भी यातायात नियमों का पालना करें और दूसरो को भी प्रेरित करें। उन्होने बताया इतनी मौत बिमारियों से नही होती जितनी सड़क दुर्घटनाओं मे होती है। युवा वर्ग यातायात नियमों को अपने व्यवहार में अपने जीवन का हिस्सा बना अपने व दूसरो के जीवन को सुरक्षित रख सकता है। जिस प्रकार हम मोबाइल पर कवर व स्क्रीन पर गार्ड लगाना नही भूलते उसी तरह दो पहियां वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना ना भूले, अधिकतर दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन न करने से होती है।
इसलिए वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमो की पालना करनी चाहिए। अंडर ऐज किसी भी प्रकार का वाहन न चलाए, उन्होने छात्र छात्राओं से आहवान करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने अभिभावकों, परिचितों एवं जान पहचान वालो को बताए की दो पहियां वाहन पर हेलमेट जरूर पहने व चार पहियां वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अवश्य लगाए, नशा करके वाहन न चलाए, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग ना करें, रेड लाइट जंप ना करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं इसके अतिरिक्त यातायात के सभी नियमों की पालना करे। उन्होंने कहा कि हेलमेट दोपहिया वाहन सवारों की सुरक्षा करता है, इसलिए इसे बोझ नहीं समझना चाहिए।
स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती अनुपमा सिंन्हा व मौजूद पूरे स्टाफ ने इस जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन व बाबरपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत का आभार व्यक्त किया।

Comments