एसडी पीजी कॉलेज पानीपत का दीपक छात्र बना हरियाणा राज्य का सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक
–कृष्ण पाल गुर्जर शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार ने किया सम्मानित
–प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो के साथ जीता 21 हजार रुपये धन राशी का ईनाम
BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के एमएससी फिजिक्स (फाइनल) के छात्र दीपक सिंह कोहरियाणा राज्य के सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयं सेवक के ख़िताब से नवाजा गया है. चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविधालय हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में दीपक सिंह को यह अवार्ड हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और 21 हजार रुपये की धन राशी के साथ सम्मानित किया. इस अवसर पर चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविधालय हिसार के कुलपति डॉ बीआर कम्बोज, कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के रजिस्ट्रार डॉ संजीव शर्मा, राज्य एनएसएस नोडल ऑफिसर डॉ भगत सिंह, केयूके एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ दिनेश राणा समेत खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.दीपक सिंह ने अन्य जिलों के एनएसएस कार्यकर्ताओं को पछाड़ते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविधालय का प्रतिनिधित्व करते हुए इस अवार्ड पर कब्ज़ा कर अपने कॉलेज और जिले का मान बढ़ाया.कॉलेजप्रांगण में पहुँचने पर दीपक सिंह का स्वागत प्रधान पवन गोयल,प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, कॉलेज के एनएसएस प्रभारियों डॉ राकेश गर्ग और डॉ संतोष कुमारी ने किया.विदित रहे की एसडी पीजी कॉलेज की एनएसएस यूनिट नेहाल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की सर्वश्रेष्ट एनएसएस यूनिट का खिताबभी जीता है और इस उपलब्धि ने सोने पे सुहागा कथनको चरितार्थ किया है. दीपक सिंह इससे पहले यूथ रेड क्रॉस के भी बेस्टस्वयंसेवक रह चुके है.
इस अवसर पर केयूके एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ दिनेश राणा को भी राज्य के सर्वश्रेष्ठ एनएसएस को-ऑर्डिनेटर के खिताब से अलंकृत किया गया और उन्हें 51 हजार की धनराशी भेंट की गई.
एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल नेदीपक सिंह की उपलब्धि पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा की कॉलेजएनएसएस यूनिट ने नियमित और विशेष कैंपिंग कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को सामूहिक रूप से समस्याओं का सामना करना सिखाया है.पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण, स्वास्थ्य, गांवों की तस्वीर बदलनी हो या फिर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना हो, हर काम में कॉलेज एनएसएस स्वयंसेवकोने बेमिसाल भूमिका निभाई है.ऐसे कार्यों में दीपकका कार्य उल्लेखनीय है और उस की उपलब्धि पर समस्त एसडी कॉलेज परिवार बधाई का पात्र है.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा की एनएसएस भारत सरकार द्वारा प्रायोजित सार्वजनिकसेवाकार्यक्रमहैजो युवा मामलों के मंत्रालय और भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाता है. एनएसएस में शामिल होकर विद्यार्थी समुदाय में काम करना, समुदाय की समस्याओं को जानना और उन्हें हल करना,सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी का बोध पाना, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता कोमहसूस करना सीख पाता है. एनएसएस जहाँव्यक्तित्व को निखरता है वहीँये भविष्य में हमें रोजगार दिलाने में भी मददगार साबित होतीहै.दीपक की उपलब्धि बहुत बड़ी और सुखद है.
प्रोग्राम ऑफिसर डॉ राकेश गर्ग ने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजनाराष्ट्र की युवाशक्ति के व्यक्तित्व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है. दीपक सिंह ने एनएसएस में बहुत मेहनत से कार्य किया है जिसका ईनाम उन्हें कुरुक्षेत्रविश्वविधालय और हरियाणा सरकार से मिला है. कोरोना आपदा हो या गाँव में कैम्पों का आयोजन दीपक ने हमेशा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और धरातल पर कार्य किया है.
दीपक सिंह ने अपनी कामयाबी का श्रेयकेयूके एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ दिनेश राणा,प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और डॉ राकेश गर्ग को दिया. उन्होनेंकहा कीएनएसएस का विद्यार्थी जीवन में महत्वपूर्ण स्थान हैलेकिन केवल मात्र एनएसएस में भाग लेना ही काफी नहीं है. एनएसएस से जुड़कर उन्होनेंइसकेकैंप और अन्य कार्यक्रमों में पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा केसाथ काम किया है जिसका सुखद फल उन्हें आज मिला है.

Comments