सभी समाप्त पदों को पोर्टल पर अपलोड करने तथा पदोन्नत पदों के वेतनमान संशोधित करने की अधिसूचना जारी करने की मांग की
BOL PANIPAT : 12 मई, स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ ने प्रदेश के मुख्यमन्त्री व स्वास्थ्य मन्त्री को पत्र लिखकर गत 6 दिसम्बर 2021 व 20 अप्रैल 2022 को सरकार व स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ के बीच हुए समझौते के अनुसार सभी समाप्त पदो को पोर्टल पर अपलोड करने तथा पदोन्नत पदो के वेतनमान संशोधित करने की अधिसूचना जारी करने की मांग की है। यह जानकारी आज यहा जारी एक सयुक्त प्रैस विज्ञप्ति मे संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा , महासचिव सतपाल खासा, उप प्रधान सुदेश कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियो की मांगो को लेकर गत 6 दिसम्बर 2021 व पुन 20 अप्रैल 2022 को विभाग के महानिदेशक की अध्यक्षता मे उच्च अधिकारियो व स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ के बीच हुई बैठक के उपरान्त महानिदेशक द्वारा दिये गये आश्वासन के उपरान्त अभी तक केवल पी पी सी नागरिक हस्पताल कैथल व जींद में महिला सुपरवाइजर के समाप्त पदो को बहाल करके पुन पोर्टल पर अपलोड किया गया है, जबकि नागरिक हस्पताल नरवाना, व हांसी के पदो सहित अन्य पदो को अभी तक अपलोड न करने और पदोन्नत पदो के वेतनमान संशोंधित करने की अधिसूचना जारी न होने से प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारियो मे भारी रोष है।
उन्होने बताया कि महानिदेशक के आश्वासन उपरान्त संघ ने अपना 26 अप्रैल का अनशन 31 मई तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होने सरकार से मांग की है कि राज्य के 312 उप स्वास्थ्य केन्द्रो पर एम.पी.एच.डब्लू. (पुरूष ) के पद स्वीकृत करवाने , 31 पुरानी व पहले से स्वीकृत पी एच सी में पुरूष व महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर के पद की स्वीकृति दिलवाने, स्वास्थ्य सुपरवाईजर को नियत यात्रा भता 4000 रूप्ये प्रति माह देने, राजस्थान की भाति हरियाणा मे महिला स्वास्थ्य सुपरवाईजर को ब्लाक सुपरवाईर, जिला सुपरवाईजर के पदो पर पदोन्नति देने, पदोन्नत पदो की बहाली करते हुए सिनियर मलेरिया निरिक्षक, असिस्टैन्ट यूनिट आफिसर, असिस्टैन्ट मलेरिया आफिसर के पर तुरन्त पदोन्नति करने की मांग भी की है। कर्मचारी नेताओ ने सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को समानित करने, रिक्त पदों को भरने , , राज्य मे आबादी के अनुसार नये पद सृर्जित करने, ग्रेडेशन लिस्ट जारी करने पर तीव्रता से कार्यवाही करने की माग की है। कर्मचारी नेताओ ने बताया कि यदि 31 मई 2022 तक सकारात्मक कार्यवाही नही हुई तो स्वास्थ्य सुपरवाईजर संघ आम नागरिक की भागीदारी के साथ जन आन्दोलन शुरू करेगा।

Comments