Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


समाधान शिविर में पहुंच रहे जरूरतमंदों की फरियाद पर तत्काल करें कार्यवाही: उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 19, 2024 Tags: , , , ,

-कड़ाके की ठंड में समाधान शिविर में पहुंचते प्रार्थियों को अधिकारी चाय पिलाकर करते उनकी समस्याओं का समाधान।

-शिविर में भारत सरकार के आयुष विभाग के प्रकृति परीक्षण का भी आम जन व अधिकारियों को मिल रहा लाभ।

-समाधान शिविर में आई 94 समस्याएं, उपायुक्त ने दिए समाधान के निर्देश

BOL PANIPAT , 19 दिसंबर। हरियाणा सरकार के निर्देशों पर आम जन की समस्याओं का समाधान करने को लेकर आयोजित किये जा रहे समाधान शिविरों में कड़ाके की ठंड को दरकिनार कर अधिकारी दो घंटे समस्याओं का समाधान कर रहे है। उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने गुरूवार को जिला सचिवालय में समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अधिकारियों के दृढ़ निश्चय से समाधान शिविर में जरूरतमंदो की समस्याओं का तत्परता से समाधान हो रहा है।
  उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में पहुंचने वाले प्रार्थियों के लिए प्रशासन की तरफ से कड़ाके की ठंड में चाय की  भी विशेष व्यवस्था है। शिविर में पहुंचने वाले जरूरतमंद प्रशासन से अपनी समस्याओं का निदान करवाते हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रार्थियों की प्रशासन से की गई फरियाद का वे पूरा ध्यान रखे व समस्याओं का समाधान में किसी भी प्रकार की कोताही व देरी न करे। समस्याओं के समाधान के प्रतिशत में और ज्यादा बढ़ोतरी करने के भी उपायुक्त ने निर्देश दिए।
  प्रार्थी जसमेर जिनकी आयु 56 वर्ष है। उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। विधुर पैंशन के लिए विभाग का कई बार चक्कर लगाने के बाद निराशा ही हाथ लगी। उपायुक्त ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता सुरेन्द्र, रकम सिंह, सुरेश वासी चुलकाना ने उपायुक्त से प्रार्थना की कि उनके खेत का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। उन्होंने ट्रांसफार्मर का लोड बढ़वाने की मांग प्रशासन से की।
  प्रार्थी रूचि ने प्रशासन से प्रार्थना की कि वह उझा रोड़ एकता विहार कॉलोनी की निवासी है। मेरी वार्षिक आय एक लाख से कम है। उन्होंने परिवार पहचान पत्र को पुन: सत्यापित करके राशन कार्ड बनवाने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने इस संदर्भ में संबंधित विभाग क्रीड को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
      एक अन्य शिकायतकर्ता धर्मवीर वासी भारत नगर ने प्रशासन से प्रार्थना की उनकी पत्नी मकान को बेचना चाहती है जबकि मेहनत करके उन्होंने मकान को बनाया है। बड़ी पूंजी उस पर खर्च की है। उन्होंने प्रशासन से मकान को बचाने का अनुरोध किया व पत्नी पर कानूनी कार्यवाही करने की अपील की।
बोक्स:
उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय का देश के प्रकृति परीक्षण अभियान में भी कर्मचारियों व प्रार्थियों का प्रकृति परीक्षण किया जा रहा है। अब तक 130 कर्मचारियों व आम व्यक्ति ने आयुष विभाग के आयोजित किये जा रहे इस अभियान में शामिल होकर स्वस्थ रहने के लिए अपने शरीर की प्रकृति को जाना। गुरूवार को 40 से ज्यादा ने अपना प्रकृति परीक्षण करवाया। प्रमुख रूप से परीक्षण करवाने वालो में इस अभियान के साथ जुडकऱ नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, जिला खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू ने अपना प्रकृति परीक्षण कराया। विदित रहे कि प्रकृति परीक्षण के लिए आयुष विभाग की 2 टीमें जिला सचिवालय के सभागार में परीक्षण करती है। इनमें एक टीम महिला वर्ग के लिए और एक टीम पुरूष वर्ग के  लिए निर्धारित है। प्रत्येक टीम में 3-3 डॉक्टर इस कार्य में अपनी भूमिका निभा रहे है।
  इस मौके पर एसपी लोकेन्द्र सिंह, जिला परिषद के सीईओ नरेन्द्र पाल मलिक, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ जयंत आहुजा, खजाना अधिकारी हजारा सिंह, डीएसओ धरेन्द्र हुडडा, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, डीटीसी कराधान बिजेन्द्र सिंह, जीएसटी पुनित शर्मा, पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ.माणिक, डॉ.अशोक लोहान, मत्स्य अधिकारी मदन मोहन, पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments