Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


पदक विजेताओं की नकद राशि के लिए विभाग ने तिथि को बढ़ाया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 3, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 3 फरवरी। खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप सिंह रेढु ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन खिलाडिय़ों ने 1 अप्रैल 2021 से 31 दिसम्बर 2022 के मध्य अंतरष्टï्रीय और राष्टï्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है उन खिलाडिय़ों को खेल उपलब्धियों के आधार पर सरकार नकद इनाम देगी। विभाग ने इसके लिए आवेदन करने की तिथि 31 जनवरी 2023 से बढ़ाकर 28 फरवरी तक कर दिया है। पात्र खिलाड़ी किसी भी कार्य दिवस के दौरान जिला खेल कार्यालय (शिवाजी स्टेडियम) में आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं।
खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि नकद इनाम का आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू हरियाणाडॉटजीओवीडाटइन पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पात्र खिलाडिय़ों को मूल आवेदन पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक खाते की पास बुक की फोटो प्रति, पैन कार्ड की फोटो प्रति के अलावा यूनिक कोड संलग्न करना होगा।

Comments