उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पानीपत एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन से कई विषयों पर चर्चा की।
BOL PANIPAT , 5 फरवरी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को पानीपत एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में पानीपत के उद्योगपतियों से कई विषयों पर चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने जहां उद्योगों में 30 हजार रुपये मासिक से कम के वेतन के पदों पर 75 प्रतिशत रोजगार हरियाणा के युवाओं को दिए जाने वाले कानून पर विचार विमर्श किया, वहीं उद्योगपतियों द्वारा रखी गई मांगों का समाधान जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज भी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्थानीय युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने सम्बन्धी कानून पर चर्चा के दौरान उनसे सुझाव भी लिए।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कानून के पक्ष में 900 इंडस्ट्रीज ने सहमति जताई है और 40000 से अधिक लोगों ने अपना नाम रजिस्टर्ड किया है।
चर्चा के दौरान व्यापारियों की तरफ से बरसाती नाले की समस्या के साथ ही अग्निशन केंद्र के विस्तार और औद्योगिक सेक्टर में बिजली लाइन की समस्या के समाधान की मांग की गई। इस पर उप मुख्यमंत्री ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

Comments