Monday, August 31, 2026
Newspaper and Magzine


जिला जेल पानीपत में योगासन करवाया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 31, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 मई। शनिवार को प्रात: जिला जेल पानीपत में जिला प्रभारी पतंजली योगपीठ पानीपत अशोक अरोडा, आयुष विभाग योग विशेषज्ञ निलिमा, प्रवीण, योग सहायक सतीश के द्वारा बंदियों व अधिकारियों/कर्मचारियों को योगासन करवाया गया। जिसमें अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा भाग लिया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक संजीव बुधवार के द्वारा सभी को जीवन में योग का महत्व बताया गया व अपने जीवन में योग को अपनाने बारे प्रेरित किया गया तथा पतंजली योगपीठ पानीपत व आयुष विभाग पानीपत से आए हुए अतिथियों का जेल प्रशासन की तरफ से धन्यवाद किया गया।
जेल अधीक्षक संजीव बुधवार ने कहा कि योग से हम मानसिक तौर से मजबूत तो होते ही है साथ ही साथ योग से शारिरिक विकास भी होता है। योग हमें तनाव से मुक्त भी रखता है। इसलिए हमें दिन-प्रतिदिन योग को महत्व देकर समय निकालना चाहिए। योग एक सुलभ और प्राकृतिक पद्धति है। इससे अनेक अध्यात्मिक लाभ भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
संजीव बुधवार ने कहा कि हमें नियमित रूप से स्वयं भी योग करना चाहिए और दूसरो को भी प्रेरित करना चाहिए ताकि योग की सकारात्मक उर्जा का प्रसार हो सके।

Comments