Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त ने जिला परिषद सदस्य काजल को दिलाई नवनिर्वाचित प्रधान पद की शपथ.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 20, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 20 जून। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने गुरूवार को जिला सचिवालय में वार्ड नम्बर 13 की जिला परिषद सदस्य काजल को प्रधान पद की शपथ दिलाई व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें  शुभकामनाएं दी।
उपायुक्त ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण पद है जिसका संबंध आम व्यक्ति से है। उन्हें उम्मीद है कि वे इस पद की गरिमा को ध्यान में रख कर विकास की गति में तेजी लाएंगी व सभी परिषद सदस्यों को साथ लेकर जिले का विकास करेगी।
इस मौके पर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने उन्हें चैरयरमैन पदासीन कराया। इस मौके पर जिला परिषद के सदस्यों के अलावा परिषद की चैयरमैन के परिजन मौजूद रहे व उन्होंने चैयरमैन के कार्यालय में पहुंचने पर उनका फूल की मालाओं व बुके देकर स्वागत किया।

Comments