Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने किया गांव चुलकाना का दौरा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 14, 2026 Tags: , , , , , ,

-अपनी उपस्थिति में पानी के सैम्पल लेने के दिए निर्देश
-ऐतिहासिक श्याम बाबा मन्दिर को बनाया जाएगा व्हीकल फ्री जोन

BOL PANIPAT , 14 जनवरी। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बुधवार को गांव चुलकाना में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उपस्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पीने के पानी के सैम्पल लेने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लोगों को घरों से पीने के पानी के सैम्पल लिए गए हैं इन सैम्पल को सरकारी लैब के साथ-साथ प्राईवेट लैब में जॉंच के लिए भेजा जाएगा और दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। जो लोग गांव के पीने के पानी को दूषित करते हैं उन्हें बख्शा नही जाएगा। उन्होंने इसके लिए समालखा एसडीएम को किसी भी तरह की नरमी ना बरतने के निर्देश दिए।
डीसी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने इसके बाद ऐतिहासिक श्याम बाबा मन्दिर में भी दर्शन किए और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि मन्दिर को व्हीकल फ्री जोन बनाया जाएगा और शीघ्र ही इस पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मन्दिर के रास्तों से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसके लिए अवैध रूप से दुकान लगाकर बैठे या सामान बेच रहे लोगों को अन्य जंगह शिफ्ïट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहनों की आवाजाही के कारण भी मन्दिर के रास्तों में जाम की समस्या बन रही है। इसलिए इसे व्हीकल फ्री जोन बनाया जाएगा।

मिलावटी प्रसाद बेचने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही, सैम्पल फैल होने पर करवाई जाएगी एफआईआर दर्ज: डीसी

उन्होंने कहा कि चुलकाना के श्याम मन्दिर के चारों ओर दुकानों पर जो लोग मिलावटी प्रसाद बेच रहे हैं उन पर कार्यवाही की जाएगी और विगत में जिनके सैम्पल लिए गए थे और वे सैम्पल फैल हुए हैं उनकी एफआईआर दर्ज होगी। यही नहीं प्रसाद के सैम्पल लेने की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस मौके पर समालखा एसडीएम अमित कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ मोहित शर्मा व गांव के सरपंच सहित मन्दिर समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments