Monday, August 31, 2026
Newspaper and Magzine


3 दिन चलेगा सुरक्षा कर्मी व सुरक्षा सुपरवाईजर पदों की भर्ती के लिए शिविर का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 7, 2024 Tags: ,

BOL PANIPAT , 7 जुलाई। एस.आई.एस. कम्पनी द्वारा बेरोजगार प्रार्थियों के लिए पानीपत जिले के विभिन्न ब्लॉक में सुरक्षा कर्मी व सुरक्षा सुपरवाईजर पदों की भर्ती के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्राप्त रिक्तियों के विरूद्ध साक्षात्कार हेतु इच्छुक युवाओं का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जुलाई को समालखा के बीडीपीओ कार्यालय में, 10 जुलाई को इसराना के बीडीपीओ कार्यालय में व 11 जुलाई को पानीपत के बीडीपीओ कार्यालय में ये भर्तियां होंगी जिनके लिए प्रात: 10 से दोपहर 1 बजे तक का समय रखा गया है।
उन्होंने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास, उम्र 19 से 40 साल, लम्बाई 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 90 किलोग्राम तक हो। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा सम्बंधित दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण संख्या सहित चयन स्थल पर उक्त दिनांक व समय पर पंहुचे।

Comments