केन्द्र व प्रदेश की सरकारों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाए ठोस कदम-ऋषिपाल रावल.
-गांव गोयलाखूर्द में भाजपा नेता ऋषिपाल रावल व कृष्ण छोकर ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से किया सीधा संवाद ।
-ऋषिपाल रावल ने गोयला खुर्द और कृष्ण छोकर ने संजौली में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिलाई शपथ।
BOL PANIPAT , 17 दिसंबर। विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को 2047 तक ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह दूरदर्शी विजन है जिसके साकार होने से भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान कायम करेगा। गांव गोयला खुर्द में ऋषिपाल रावल तथा गांव संजौली में कृष्ण छोकर ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि नागरिकों से सीधा संवाद किया। विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को एक साथ मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई। नागरिकों ने शपथ ली कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे।

ऋषिपाल रावल व कृष्ण छोकर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि आम आदमी सुचारू रूप से जिंदगी जिए और सरकार की जनकल्याणिकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिले। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के ऐसे वंचितों को प्राथमिकता दी है जो दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे और उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। गरीब परिवारों का चूल्हा धुंआ रहित हो, इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन दिए है। उन्होंने ने कहा कि अब हरियाणा में एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले परिवार की बेटी को कॉलेजों में मुफत शिक्षा दी जा रही है। ऐसे गरीब परिवार जिन के घर में कोई नौकरी नहीं है उसे 5 अंक अतिरिक्त दिए जा रहे हैं।

Comments