Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त ने किया श्रमिक पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 22, 2023 Tags: , , , ,

छोटी-छोटी कोशिशें परिणाम तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त: उपायुक्त

BOL PANIPAT , 22 फरवरी। श्रम विभाग द्वारा शिव नगर में संचालित किये जा रहे बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र के नवीनकरण को लेकर उपायुक्त सुशील सारवान ने बुधवार को केंद्र का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिये। उपायुक्त ने बच्चों के साथ कुछ समय भी गुजारा व इस दौरान उनकी दुख तकलीफ जानी। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान बच्चों को कामयाबी के कुछ सूत्र भी बताये। उपायुक्त ने बच्चों को बताया कि जीवन में कामयाबी के लिए मेहनत करना जरूरी है। ईमानदारी से की गई छोटी-छोटी कोशिशें एक दिन परिणाम तक पहुंचा देती है।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बताया कि कामयाबी की बुलंदियो ंको छुने के लिए अनुशासन व लगन की जरूरत होती है। जो विद्यार्थी अनुशासन में रहकर मेहनत करते हैं वे एक दिन जरूर कामयाबी की बुलंदियों को छुते हैं। उपायुक्त ने कहा कि केंद्र में लाईब्ररी का होना जरूरी है ताकि बच्चे सामान्य ज्ञान के अलावा अन्य किताबों का अध्ययन कर सकें।
उपायुक्त ने इस दौरान केंद्र में लाइट और कम्ॅप्युटर व्यवस्था की जांच की व बच्चों से उनके स्तर के कुद सवाल भी किये जिनका बच्चों ने नि:संकोच जबाब दिया।  उन्होंने केंद्र के संचालकों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सफाई के बगैर जीवन अधुरा है। केंद्र में सफाई के लिए और कार्य करने की आवश्यकता है।
इस मौके पर उपायुक्त ने केंद्र में बच्चों को खिलाये जा रहे खाने की गुणवत्ता की भी जांच की। इस मौके पर केंद्र की तरफ से बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर कुछ मांगे भी रखी गई जिन्हे पूरा करने का उपायुक्त ने भरोसा दिलाया।
बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि बाल श्रमिक पुनर्वास कें द्र में वर्तमान में 27 के करीब बच्चे खेल-खेल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनको हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। केंद्र में घर जैसा माहौल है। कें द्र में उनका बेहतरीन तरीके से पालन पोषण किया जा रहा है।
उन्होंने उपायुक्त को केंद्र में और अधिक सुधार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डीएसपी प्रदीप कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष पदमा रानी, एएलसी पंकज , डॉ. मोना व रैड क्रास सोसायटी से विनोद कुमार मौजूद थे।

Comments