उपायुक्त सुशील सारवान ने पराली जलाने की घटनाओं की देखरेख के लिए कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए
BOL PANIPAT , 7 अक्तूबर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा जारी आदेशों के तहत उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला में पराली जलाने की घटनाओं की देखरेख के लिए जिला स्तरीय, उप मण्डल स्तरीय और ग्राम स्तरीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।
आदेशानुसार जिला स्तरीय कमेटी में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सहायक अधीक्षक पुलिस, जिला राजस्व अधिकारी, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी होंगे।
उप मण्डल स्तरीय कमेटी में उपमण्डलाधीश पानीपत/समालखा, उप पुलिस अधीक्षक पानीपत/समालखा, सम्बंधित तहसीलदार, बीडीपीओ, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एस.डी.ए.ओ./ एपीपीओ /एसीडीओ/एसएमएस, एएइ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ होंगे।
खण्ड स्तरीय कमेटी में बीडीपीओ, सम्बंधित नायब तहसीलदार, सम्बंधित एसएचओ, खण्ड कृषि अधिकारी होंगे। इसी तरह ग्राम स्तरीय कमेटी में एडीओ/बीटीएम/एटीएम और सुपरवाईजर, राजस्व पटवारी, पंचायत सचिव और पुलिस विभाग का प्रतिनिधि होगा। अतिरिक्त उपायुक्त पानीपत इन सभी के ओवरऑल इन्चार्ज होंगे और औचक निरीक्षण करेंगी।

Comments