चुनावी खर्च का ब्यौरा अनिवार्य: खर्च पर्यवेक्षक अनुराग दूबे
-चुनावी खर्च का ब्यौरा न देने वालों पर होगी एफआईआर दर्ज: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया
-आगामी 7 नवम्बर तक उम्मीदवार संबंधित आरओ को दे सकते है चुनावी खर्च ब्यौरा
-चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य
-चुनाव आयोग द्वारा आनलाइन भी चुनावी खर्च ब्यौरा देने की सुविधा उपलब्ध
BOL PANIPAT , 4 नवम्बर। विधानसभा 2024 के आम चुनाव में जिन उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था उनके खर्च के ब्यौरे को लेकर चुनाव खर्च पर्यवेक्षक अनुराग दुबे आईआरएस ने सोमवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों, र्निदलीय उम्मीदवारों के साथ बैठक कर आगामी 7 नवम्बर तक खर्च का ब्यौरा देने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि चुनावी खर्च का ब्यौरा देना अनिवार्य है। जो भी उम्मीदवार इसकी अवेहलना करेंगे चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने खर्च का ब्यौरा नहीं दिया है उन्हें इस पर संज्ञान लेना चाहिए व आगामी 3 दिनों में खर्च का ब्यौरा देना होगा। चारों विधानसभा क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर टेबलें लगाई जाएगी जहां उम्मीदवार 7 नवम्बर तक निश्चित समय अवधि में अपना ब्यौरा दर्ज करवा सकते है।
उपायुक्त ने कहा कि चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च का ब्यौरा देना अनिवार्य है। इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरतें। जो उम्मीदवार कोताही बरतेंगे भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार अगले चुनाव में उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है और उनके चुनाव लडऩे पर पाबंदी लग सकती है।
उपायुक्त ने कहा कि जो उम्मीदवार चुनाव लड़ चुके है उन्हें चारों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों से अपील की कि वे आयोग के दिशानिर्देश की पालना करते हुए आगामी 3 दिनों में चुनाव संबंधी इस प्रक्रिया को पूरा करें।
उपायुक्त ने सभी चारों विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालय के बाहर यह सुनिश्चित करें कि जो उम्मीदवार खर्च का ब्यौरा देने के लिए पहुंंच रहे है उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त ने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने विधानसभा का चुनाव लड़ा है वे अपने खर्च का अपडेट दें किसी तरह की भी गलती न करें। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार सुदेश राणा, कानूनगो सोनिया, धर्मबीर दहिया के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार मौजूद रहे।

Comments