Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने के लिए हैल्पलाईन नम्बर  0180-2630152 जारी किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 7, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 7 दिसम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग के माध्यम से जिला के सभी खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों से बातचीत कर परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने से सम्बंधित लगवाए जा रहे कैम्पों को सफल बनाने के निर्देश दिए।
एडीसी वीना हुड्डा ने आमजन से अपील की कि जिन लोगों ने अभी तक परिवार पहचान पत्र नही बनवाएं हैं वे तो अपने नए परिवार पहचान पत्र इन कैम्पों में बनवा ही सकते हैं, जिन लोगों के परिवार पहचान पत्र में कोई त्रुटि है तो वे भी इन कैम्पों में त्रुटियों को ठीक करवा सकते हैं।
हैल्पलाईन नम्बर किया जारी
उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने से सम्बंधित जो कैम्प लगाए जा रहे हैं उनके लिए 0180-2630152 हैल्पलाईन नम्बर भी जारी किया गया है। उक्त नम्बर पर प्रात: 10 से सायं 5 बजे तक फोन पर इन कैम्पों के बारे में जानकारी भी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों के नाम, मोबाईल नम्बर, माता-पिता का नाम इत्यादि गलत है वह पहले अपने आधारकार्ड में इन त्रुटियों को दूर करवाएं उसके बाद से त्रुटियां परिवार पहचान पत्र में दूर होंगी, क्योंकि यह सारा डाटा आधार बेस्ड है। इस वीडियो कांफ्रेंस के बाद उन्होंने विभिन्न पार्षदों, गैर सरकारी संगठनों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की।

Comments