Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विकसित भारत है हर हिन्दुस्तानी का स्वप्न-हरपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 16, 2023 Tags: , , , , , ,

-लोगों ने विभिन्न रोगों की जांच कराई  व निशुल्क दवाइयां ली
-लाभार्थियों ने अपने अनुभव लोगों के साथ साझा किए
-एलईडी वैन के माध्यम से लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाइव सुना

BOL PANIPAT ,16 दिसंबर। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक महिपाल ढांढा के भाई हरपाल ढांढा ने वार्ड 21 के गांव सौंधापूर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक मिशन है । पूरे भारत मे यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। लोग पूरे जोश के साथ एलईडी वैन का स्वागत किया जा रहा  है।
उन्होंने कहा कि इस मिशन के तहत जिन लोगों की समस्याएं हैं उनको दूर करना व सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से हर व्यक्ति को अवगत करवाना है। यह विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव व वार्ड-वार्ड जाकर लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करा रही है। हर गांव व वार्ड में पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। यह यात्रा लगातार कीर्तिमान स्थापित करती जा रही है। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के संदर्भ में गांव वासियों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई।
उन्होंने बताया कि ऐसी बहुत सी योजनाएं हैं जिन्हें पोर्टल पर जाकर हम अपना आवेदन कर सकते हैं व उनका लाभ ले सकते हैं।

सीईओ विवेक चोधरी ने मुख्य अथिति के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी गांव के लोगों को हर प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराएं व उनकी जो समस्याएं है उन्हें शिद्दत पूर्वक सुने व उनका तुरंत प्रभाव से समाधान करें ।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से ग्राम वासियों के लिए समर्पित है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लोगों को निशुल्क गैस किट प्रदान की। उन्होंने कार्यक्रम में गांव के खिलाडिय़ों, समाजसेवियों ,पूर्व सैनिकों,होनहार छात्रों  व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति की कविताएं, हरियाणवी संस्कृति से जुड़े नृत्य बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में जल ही जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष विभाग व कई अन्य विभागों के लाभार्थियों ने अपनी प्रस्तुति देकर अपने अनुभवों को लोगों के सामने साझा किया।
इस मौके पर सीईओ विवेक चोधर्री, सीएमओ जयंत, बीईओ बिजेंद्र हुड्डा, प्रिंसिपल अश्वनी आदि मौजूद रहे।

Comments