जिला की विभिन्न मंंडियों में 5 अक्तूबर तक कुल 27523 मीट्रिक टन धान की आवक हुई
BOL PANIPAT : 6 अक्तूबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 5 अक्तूबर तक कुल 27523 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 2639 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 738 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 24146 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान शून्य मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 5811 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 1375 मीट्रिक टन, शून्य मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 4436 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 976 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 979 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 983 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 148 मीट्रिक टन और कोमन 143 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 692 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 1439 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 250 मीट्रिक टन, कोमन 179 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 1010 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 8637 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 606 मीट्रिक टन, कोमन 346 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 7685 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 9672 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 260 मीट्रिक टन, कोमन 70 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 9342 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों में 27523 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 24146 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 2141 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा 56 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 1180 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 5811 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 4436 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1375 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 979 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 979 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 1439 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 1010 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा 145 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 284 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 8637 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7685 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा 56 मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 896 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 9672 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 9342 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 330 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में 2 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 2 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 983 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 692 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 291 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।

Comments