क्षेत्र में विकास को गति प्रदान की जाएगी : कृष्ण लाल पवार
-अधूरे पड़े विकास कार्यों को किया जाएगा पूरा
-सांसद ने लोगों को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को शीघ्रता से पूरा किया जाएगा
BOL PANIPAT ,28 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि पूरा हरियाणा समस्या मुक्त हो।जन संवाद एक रोशनी की वो किरण है जिसका प्रकाश पूरे प्रदेश में फ़ैल कर सबको रोशनमान कर रहा है। वे मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में जिले के इन गांव में आए हैं उनकी जो समस्याएं होंगी उनको वे अगले दो दिनों में मुख्यमंत्री के पास भेजेंगे उसके बाद उन पर कार्रवाई होनी निश्चित हो जाएगी। यह बात राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने इसराना खण्ड के कवी, मडलौडा, खंदरा, थिराना, बाल जाटान में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बाल जाटान ग्राम पंचायत ने कोरोना काल में 10 करोड़ की मदद देकर बहुत बड़ा कार्य किया था हम उसके लिए उसके आभारी है। राज्यसभा सांसद ने बाल जाटान के ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।
राज्यसभा सांसद ने आश्वासन दिलाया कि जिले में नए विकास कार्यों के साथ-साथ अधूरे पडे विकास कार्य को भी गति दी जाएगी। जन संवाद में उन्होंने लोगों की स्थानीय समस्याओं का मौके पर अधिकारियों के सहयोग से निस्तारण किया। इसराना खण्ड के जन संवाद कार्यक्रम में उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि कोई भी अधिकारी जन संवाद में अनुपस्थित मिला तो वे उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करेंगे। पांच गांव के इस जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने नालिया, गलियां के अलावा खेत के रास्ते ठीक करवाने, चौपाल की मरम्मत करवाना व निर्माण करवाने व अन्य रोजमर्रा की समस्याएं सांसद के सामने रखी।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि केंद्र में राज्य सरकार ने जनकल्याण के लिए अनेक जनकल्याण कारी योजनाएं प्रारंभ की है जिनका लोग लाभ ले रहे है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना का पूरे देश में चार करोड़ के करीब महिलाएं लाभ ले रही है जीवन ज्योति बीमा योजना भी पूरी तरह से कारगर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर के उत्थान को लेकर जो योजनाएं तैयार की है उनकी राशि में निरंतर बढ़ोतरी की गई है उन्होंने बताया कि पूरे देश में 12 करोड़ के करीब शौचालय बनाए गए हैं। सांसद ने लोगों की मांग पर गांव में सफाई कर्मचारियों की बढ़ोतरी करनी का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, जीएम कुलदीप, डीएसपी कृष्ण कुमार, बीडीओ सुरेंद्र, बीईओ रणधीर व विभिन्न गांवों के सरपंच एवं अन्य मौजिज लोग उपस्थित रहे।

Comments