Tuesday, August 11, 2026
Newspaper and Magzine


यमुना पुल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at May 30, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT ,सनौली (प्रीति शर्मा) : सोमवार को एक साथ तीन त्योहार होने के कारण इस दिन का महत्व और बढ़ गया। सोमवार सुबह से सनौली खुर्द स्थित यमुना पुल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। सोमवती अमावस्या पर हजारों लोगों ने यहां यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया तथा श्रद्वा पूर्वक अपने पूर्वजो के नियमित पिण्ड दान करने के साथ-साथ अन्न व वस्त्र का भी दान किया। इस दौरान अनेक जगहो पर भण्डारो का भी आयोजन किया गया।

श्रद्वालुओ ने हलवा सब्जी पूरी के प्रसाद का जमकर आंनद उठाया। सोमवती अमावस्या के शुभावसर पर श्रद्वालु दूर-दराज से निजी व किराए के वाहनो से यमुना नदी पर पंहुचे और पूरी आस्था के साथ श्रद्वालुओ ने जमकर यमुना मे स्नान कर हवन-यज्ञ करवाकर पूजा अर्चना कर सुख शान्ति की कामना की। और अपने पितृ ऋण से मुक्ति पाने के लिए पितृ कर्म कराकर पिण्ड दान किए।

Comments