Thursday, July 30, 2026
Newspaper and Magzine


परचून की दुकान में चोरी की वारदात का महज 12 घंटे में खुलासा, नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at July 30, 2026

BOL PANIPAT , 30 जुलाई : थाना समालखा पुलिस ने गांव मनाना में परचून की दुकान में हुई चोरी की वारदात का महज 12 घंटे में पर्दाफाश कर एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव मनाना निवासी नीरज उर्फ ड्रेकुला के रूप में हुई है।

थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि थाना समालखा में गांव मनाना निवासी प्रवीन पुत्र महासिंह ने शिकायत दी थी कि उसने अपने घर के बाहर परचून की दुकान कर रखी है और दुकान की प्रतिदिन की सेल की नकदी गल्ले में रखता है। 28 मई की रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर सो गया था। सुबह दुकान खोली तो छत उखड़ी हुई थी। गल्ले की जांच करने पर उसमें रखे 23 हजार रुपये नहीं मिले। इसके अलावा बीड़ी और सिगरेट भी नहीं मिली। आरोपियों ने दुकान की छत में लगे पत्थर उखाड़कर अंदर प्रवेश कर नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। प्रवीन ने गांव निवासी नीरज उर्फ ड्रेकुला पर चोरी का संदेह जताया था। थाना समालखा में प्रवीन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि पुलिस ने आसपास विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए बुधवार शाम को गांव मनाना निवासी नीरज उर्फ ड्रेकुला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर दुकान से 23 हजार रुपए कैश तथा अन्य सामान चोरी करना स्वीकारा। पुलिस ने वीरवार को नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नाबालिंग ने आरोपी नीरज के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के कब्जे से चोरी की राशि में से बचे 300 रुपए बरामद कर वीरवार को उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया गया। और आरोपी नीरज के कब्जे से 2 हजार रुपए बरामद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ करने के साथ चोरी की शेष नकदी व अन्य सामान बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply